HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

अमन ने डीडीए की प्रतिष्ठित: प्रतियोगी परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की

2 months ago
प्रतियोगी परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की

अमन ने डीडीए की प्रतिष्ठित

जयपुर। राजस्थान में कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के अंतर्गत राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान दुर्गापुरा, जयपुर में उद्यान विभाग के स्नातकोत्तर छात्र अमन कुमार मीना ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा आयोजित अनुभागीय अधिकारी (बागवानी) की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। संस्थान के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अमन कुमार मीना ने इस परीक्षा में अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं सामान्य वर्ग की मेरिट में उन्होंने देशभर में 42वां स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। साथ ही यह विश्वविद्यालय में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मार्गदर्शन एवं अनुसंधान वातावरण को भी दर्शाती है।

 


वर्तमान में अमन कुमार मीना, संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. उदल सिंह एवं डॉ. महेंद्र मीना के निर्देशन में अपना शोध कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं मार्गदर्शकों को दिया है, जिनके सहयोग और प्रेरणा से वे इस मुकाम तक पहुंच सके।
अमन ने बताया कि उनके पिता लक्ष्मण प्रसाद मीणा दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं, जिन्होंने हमेशा उन्हें शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। पारिवारिक सहयोग और सकारात्मक वातावरण ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 


इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु, निदेशक रारी , वैज्ञानिकों एवं विद्यार्थियों ने अमन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: