बीकानेर: पुलिस ने स्पा सेंटर पर की कार्रवाई, आठ युवतियां और तीन युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो
बीकानेर
हैलो बीकानेर। जब से बीकानेर में नए पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने पदभार ग्रहण किया है लगातार आपराधिक गतिविधियो पर कार्रवाई हो रही है। नशा हो या कोई अन्य आपराधिक मामले कच्छावा के निर्देशन पुलिस सक्रियता से काम कर रही है।
ताजा जानकारी के अनुसार बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा निर्देशन कोटगेट थाना पुलिस ने स्पा सेंटर पर कार्रवाई करते हुये आठ युवतियां और तीन युवक गिरफ्तार किया है। कोटगेट थाना क्षेत्र में कालिका पेट्रोलिंग टीम की ने कार्रवाई।
कोटगेट थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह शेखावत ने हैलो बीकानेर को बताया की मॉडर्न मार्केट में स्थित इलाइट थाई स्पा पर कार्यवाई की गई है जिसकी संचालक भी कोई महिला बताई जा रही है। आज दोपहर लगभग एक बजे के यह कार्रवाई की गई है इस पर आगे की जांच की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ