ग्राम रथ क्विज प्रतियोगिता
बीकानेर। राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 'ग्राम रथ क्विज' का आयोजन किया जा रहा है। यह ऑनलाइन क्विज http://quiz.rkcl.in पोर्टल पर 20 मई तक चालू रहेगी। क्विज में कुल 6 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके उत्तर देने के लिए 6 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। क्विज में 50 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को हाथोंहाथ ई-सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।

इस पहल का उद्देश्य राज्य सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों, नवाचारों, उपलब्धियों और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के प्रति आमजन को जागरूक करना है। क्विज में भाग लेने वाली प्रतिभागी को अपना नाम, मोबाइल नंबर व अन्य सामान्य जानकारियां देनी होंगी। क्यूआर कोड के माध्यम से भी इसमें भाग लिया जा सकता है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ