बड़ी खबर : शहर के अनुदरूनी क्षेत्र मोहता चौक के पास कपड़े की दुकान में लगी आग, देखें वीडियो




हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। अभी थोड़ी देर पहले शहर के अनुदरूनी क्षेत्र मोहता चौक के पास स्थित एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग दुकान के उपर वाले फ्लोर पर लगी नीचे सभी स्टाफ काम कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार यह दुकान नाम सेवग साड़ी बताया जा रहा है जो की मोहता अस्पताल के ठीक पास स्थित है। फिलहाल आग किन कारणों से लगी यह पता नहीं चल पाया है। उपस्थित लोगों के अनुसार दमकन को आग बुझाने के लिए सूचना कर दी गई थी लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
आग लगने से कितना नुकसान हुआ उसका तो अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन आग लगने से काफी नुकसान हुआ है यह जानकारी सामने आ रही है। गैरी महाराज पान की दुकान के ठीक सामने स्थित इस दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही आस पास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
स्थानीय लोगों की सहायता से आग की चपेट में आए समान को अलग किया जा रहा है। फिलहाल आस पास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉट सर्किट हो सकता है।

Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ