HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

बीकानेर में 29 अप्रैल को होगा ‘नरसिंह मेला’, पोस्टर विमोचन समारोह सम्पन्न

1 month ago
बीकानेर में 29 अप्रैल को होगा ‘नरसिंह मेला’, पोस्टर विमोचन समारोह सम्पन्न

बीकानेर। शहर में आयोजित होने वाले ‘नरसिंह महोत्सव 2026’ के अंतर्गत 29 अप्रैल को बाबा रामदेव पार्क में शाम 6 बजे से ‘नरसिंह मेला’ आयोजित किया जाएगा। मेले में पारंपरिक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 

 

 

इससे पूर्व 23 अप्रैल को महोत्सव के पोस्टर का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पोस्टर का विमोचन आनंद व्यास, विष्णु दत्त रंगा, आनंद जी थानवी, सागर सा पुरोहित, हरि नारायण पुरोहित, केशव जी स्वामी, गोविंद जी, कान जी, सुशील जी, हर्ष, महेश जी व्यास, शंकर ओझा एवं विजय कुमार पुरोहित द्वारा किया गया।

 

 

कार्यक्रम का मंच संचालन मनोज व्यास ने किया। आयोजन टीम में चिंटू व्यास, वासु व्यास, वंश, रुद्र, सुनील रंगा, एन.डी. रंगा एवं जेठा लाल की सक्रिय भूमिका रही। आयोजकों ने बताया कि नरसिंह महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना तथा नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ना है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनें।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: