HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

नालन्दा करुणा क्लब द्वारा उत्साह पूर्वक मनाया गया बाल दिवस समारोह 

6 months ago
नालन्दा करुणा क्लब द्वारा उत्साह पूर्वक मनाया गया बाल दिवस समारोह 

 बाल दिवस पर कई प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। नत्थूसर गेट के बाहर स्थित नालन्दा पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की करुणा क्लब इकाई की ओर से शुक्रवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जन्म जयंती के अवसर पर ‘बाल दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्कूल प्राचार्य राजेश रंगा ने पं. नेहरू के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। तत्पश्चात् रंगा ने छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए नेहरू के देश के प्रति चिंतन भावांे के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पं. नेहरू बच्चों को फूल की तरह समझते थे और वे कहा करते थे कि बच्चे वह फूल है जिन्हें प्यार और देखभाल की जरूरत है।
प्राचार्य रंगा ने कहा कि पं. नेहरू उस समय में शिक्षा के प्रति भी लोगों को जागरूक करते हुए कहते थे।कि सही शिक्षा से ही समाज की बेहतर व्यवस्था का निर्माण किया जा सकता है। रंगा ने विद्यार्थियो को प्रेरित करते हुए कहा कि विफलता तभी होती है जब हम अपने आदर्शो, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं।
शाला की सांस्कृतिक प्रभारी हेमलता व्यास ने बताया कि आज बाल दिवस के अवसर पर शाला के छात्र/छात्राओं में पोस्टर, कविता, डांस, गीत, भाषण, नेहरू टोपी बनाने, नेहरू जी के प्रिय फूल गुलाब बनानेे जैसी अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र/छात्राओं ने बढ़-चढ़कर बड़े जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। साथ ही छात्र/छात्राओं द्वारा पं. नेहरू के जीवन पर आधारित बनाए गए पोस्टरों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम सहप्रभारी राजेश्वरी व्यास ने बताया कि आज बाल दिवस के अवसर पर हुई विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता के विजेताओं को निर्णायक मण्डल के सदस्य सीमा पालीवाल, सीमा स्वामी एवं रमेश हर्ष ने स्मृति चिह्न देकर उनकी हौसला अफजाई की।
करूणा क्लब के सहप्रभारी आषीष रंगा ने भी छात्र/छात्राओं से पं. नेहरू की अन्तिम इच्छा के बारे में बताते हुए कहा कि पं. नेहरू की सोच थी कि उनकी मृत्यु के बाद उनकी भस्म को गंगाजी में डालने के बाद बाकि हिस्से को ऊंचाई पर ले जाकर बिखेर दिया जाए उन खेतों पर भी जहांँ भारत के मेहनतकश किसान खेती करते है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन करूणा क्लब प्रभारी हरिनारायण आचार्य ने किया एवं सभी का आभार सुनील व्यास ने ज्ञापित किया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #hello bikaner news #news #hindi news
Share: