HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

रूस: ने की ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी की आलोचना, वैश्विक बाजार पर असर की चेतावनी

4 months ago
ने की ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी की आलोचना, वैश्विक बाजार पर असर की चेतावनी

रूस

(एजेंसी) रूस ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी के फैसले की आलोचना करते हुए कहा है कि इससे वैश्विक बाजारों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।\ क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित करती रहेगी और इसके आर्थिक परिणाम दीर्घकालिक हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति अब भी अस्थिर है और संकट पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। श्री पेस्कोव ने बताया कि ईरान के यूरेनियम को अपने पास रखने के रूस के प्रस्ताव अब भी जारी हैं और मॉस्को इस दिशा में सहयोग के लिए तैयार है।

 

 


इसके अलावा, मीडिया रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि रूस, ईरान को अमेरिकी सेना की तैनाती से जुड़ी खुफिया जानकारी देने के साथ-साथ यूक्रेन में अपने संघर्ष से हासिल की गई ड्रोन से जुड़ी उन्नत रणनीतियां भी साझा कर रहा है। इन दावों की आधिकारिक तौर पर अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ये दावे पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सामने आए हैं। इस बीच, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्षेत्रीय नेताओं से बातचीत कर कूटनीतिक समाधान की संभावनाओं पर जोर दिया है।

 


राष्ट्रपति के सहयोगी निकोलाई पत्रुशेव ने नाटो पर "सी शील्ड 2026" अभ्यास के जरिए काला सागर क्षेत्र में सैन्य ढांचे का विस्तार करने का आरोप लगाया है। श्री पत्रुशेव ने कहा, "रूस का मुकाबला करने के उद्देश्य से किए जा रहे इन युद्धाभ्यासों के लिए रोमानिया को मुख्य आधार के तौर पर चुना गया है जो नाटो की क्षेत्रीय स्थिति को लेकर रूस की बढ़ती चिंता का संकेत है।" श्री पुतिन ने मॉस्को में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ बातचीत के दौरान, विश्वास व्यक्त किया कि हालिया उतार-चढ़ावों के बावजूद दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार को स्थिर करने और उसका विस्तार करने में सक्षम होंगे। वहीं, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ बैठक में पुतिन ने ऊर्जा, अंतरिक्ष, कृषि और फार्मा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की बात कही।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: