HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

जीएसटी को लेकर मंत्री मेघवाल ने की दुकानदारों से मुलाकात

8 months ago
जीएसटी को लेकर मंत्री मेघवाल ने की दुकानदारों से मुलाकात

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                बीकानेर। केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और राजस्थान के खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने 22 से 29 सितम्बर तक चल रहे वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) उत्सव के तहत राजस्थान में बीकानेर जिले के लूनकरणसर में मंगलवार को दुकानदारों से मुलाकात की।  मेघवाल और गोदारा दोपहर में लूनकरनसर पहुंचे, जहां उन्होंने ‘घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार’ के तहत दुकानदारों से बातचीत की।

कालू रोड स्थित खुदरा रेट विक्रेता विनायक भोग मसाला और श्री भेरू इलेक्ट्रिक एंड मशीनरी स्टोर संचालकों ने जीएसटी घटाने पर केंद्र सरकार का आभार जताया। इस दौरान दुकानदारों भीवा राम, सुभाष शर्मा और गोरधन शर्मा ने बताया कि उन्होंने 22 सितम्बर से ही जीएसटी की नई दरों से सामान की बिक्री शुरू कर दी है। आमजन को इसका लाभ मिलना शुरू हो गया है, जीएसटी दरें कम होने से लोगों में खुशी का माहौल है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: