HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

आठ वाहन जब्त: खान और पुलिस विभाग ने की संयुक्त कार्यवाही, पढ़ें न्यूज़

10 लाख 11 हजार 693 रुपये की पेनल्टी लगाई

2 months ago
खान और पुलिस विभाग ने की संयुक्त कार्यवाही, पढ़ें न्यूज़

आठ वाहन जब्त

हैलो बीकानेर।  खान एवं पुलिस विभाग ने बुधवार को संयुक्त कार्यवाही करते हुए खनिज मुर्रम के दो एवं खनिज सिलिका सैंड के छह सहित कुल आठ वाहन जब्त किए। इनमें से 4 वाहन ओवरलोड खनिज भरे हुए तथा 4 वाहन बिना रवन्ना के पाए गए, जिन्हें जब्त किया गया।

अधीक्षण खनि अभियंता एन.के.बैरवा के नेतृत्व में खनि अभियंता महेश प्रकाश पुरोहित के चैकिंग दल द्वारा गश्त के दौरान पकड़े गए सभी आठ वाहनों पर नियमानुसार कुल 10 लाख 11 हजार 693 रुपये की पेनल्टी लगाई गई, जो वसूल की जा चुकी है।

इस कार्यवाही में खनि कार्यदेशक अनिरुद्ध सिंह भाटी एवं खनि कार्यदेशक रमेश गहलोत के साथ पुलिस थाना नाल एवं पुलिस थाना बीछवाल का स्टाफ मौजूद रहा। जिलें में रॉयल्टी ठेके समाप्त होने के बाद से क्षेत्र में खनिज विभाग द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से सघन जाँच की जा रही है जिससे राजस्व अपवंचना को रोका जा सके। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने खनि अभियंता को जिले में अवैध खनन के विरुद्ध सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: