HelloBikaner

खेत की डिग्गी में डूबने से अधेड़ की मौत

3 months ago
खेत की डिग्गी में डूबने से अधेड़ की मौत

श्रीगंगानगर। जिले के रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में 45 वर्ष के एक शख्स की खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मृतक की पहचान महावीर बिश्नोई (45) के रूप में हुई है।

 

 मंगलवार को शाम को रायसिंहनगर के नजदीक चक 11-टीके में महावीर एक खेत में बनी पानी की डिग्गी में पाइप निकाल रहा था।अचानक उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी में गिर गया। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: