HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

MGSU ने परीक्षा आवेदन से वंचित विद्यार्थियों को दिया अंतिम अवसर, पढ़ें न्यूज़

3 days ago
MGSU ने परीक्षा आवेदन से वंचित विद्यार्थियों को दिया अंतिम अवसर, पढ़ें न्यूज़

हैलो बीकानेर न्यूज़,   बीकानेर। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर सम सेमेस्टर जून-2026 परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से वंचित रह गए विद्यार्थियों को एक अंतिम अवसर प्रदान किया है। 

 

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राजाराम चोयल ने बताया कि कुलगुरु की स्वीकृति के अनुपालन में जारी कार्यालय आदेश के अनुसार विश्वविद्यालय के विभागों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित स्नातक एवं स्नातकोत्तर सम सेमेस्टर जून-2026 परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सके विद्यार्थी अब तीन गुना विलंब शुल्क के साथ 24 जुलाई 2026 को अपना ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भर सकेंगे।

Image

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विद्यार्थियों के अनुरोध के आधार पर दिया गया अंतिम अवसर है। परीक्षा आवेदन से संबंधित दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय ने सभी पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: