नई दिल्ली/जयपुर। मेघ सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष *डॉ. डी.के. मेघवाल* ने संगठन की मजबूती और राजस्थान में व्यापक विस्तार के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है। जारी किए गए आधिकारिक नियुक्ति पत्र के अनुसार, बीकानेर जिले के कोलासर निवासी सोहनलाल मेघवाल को मेघसेना राजस्थान का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
उनकी समाज के प्रति निष्ठा और सक्रियता को आधार मानते हुए, राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ 'संयोजक - संगठन विस्तार प्रक्रिया का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। इस दोहरी जिम्मेदारी के माध्यम से संगठन का लक्ष्य राजस्थान के प्रत्येक जिले और तहसील स्तर तक अपनी पहुंच बनाना है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश:
डॉ. डी.के. मेघवाल ने नियुक्ति पत्र में विश्वास जताया कि सोहनलाल मेघवाल अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति समाज के उत्थान और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होगी।
परिचय:
38 वर्षीय सोहनलाल मेघवाल लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों और समाज के लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ