HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

भाजपा प्रदेश महामंत्री: मिथिलेश गौतम ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

2 months ago
मिथिलेश गौतम ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

भाजपा प्रदेश महामंत्री

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम के बीकानेर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने और आमजन से जुड़कर सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में मीडिया संयोजक मनीष सोनी तथा भाजयुमो महामंत्री पंकज अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम का स्वागत किया। कार्यक्रम में महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकना, प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, आईटी संयोजक सुरेंद्र स्वामी के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: