HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

गहलोत: मोदी ने संसद में जो बोला उस ढंग से नहीं की गई तैयारी

2 months ago
मोदी ने संसद में जो बोला उस ढंग से नहीं की गई तैयारी

गहलोत

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंतर्राष्ट्रीय स्थिति को बड़ी नाजुक बताते हुए कहा है कि तेल और गैस को लेकर जो स्थिति बनती जा रही है उसके लिए कांग्रेस ने पहले ही चेताया था लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में जो बोला उस ढंग से तैयारी नहीं की गई।  गहलोत गुरुवार को जयपुर हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में अंतर्राष्ट्रीय स्थिति को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहले ही चेताया था कि यह स्थिति बनेगी।

 

 हमेशा सरकार देर कर देती है। तैयारी समय पर करनी चाहिए, क्योंकि युद्ध के कारण ही यह स्थिति बनी है तो जनता को विश्वास में लेना चाहिए कि युद्ध के कारण जो स्थिति बनेगी उससे निपटने के लिए प्रयास कर रहे हैं ताकि जनता को कोई तकलीफ नहीं आए या कम से कम तकलीफ आए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद में बोला, वो तैयारी उस ढंग से नहीं की। आलोचना के शिकार भी हुए। अंतरराष्ट्रीय युद्ध की ये जो स्थिति बनी है, अब किस दिशा में जाएगा, कोई नहीं जानता।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: