HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

बीकानेर में अपराध बेलगाम: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव ,मौके पर पुलिस

2 months ago
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव ,मौके पर पुलिस

बीकानेर में अपराध बेलगाम

बीकानेर। जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। अभी अभी मिली जानकारी के अनुसार नाल थाना क्षेत्र के जयमलसर गांव में एक व्यक्ति का फैक्ट्री के पास शव मिला। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान है, जिससे आशंका है कि उसकी हत्या कर यहां फेंक दिया गया है।

 

 

 मृतक की प्रारंभिक पहचान साजनवासी गांव निवासी के रूप में हुई है, हालांकि पुलिस अभी परिजनों से पुष्टि करने में जुटी हुई है। सूचना मिलते ही गंगाशहर सीओ हिमांशु शर्मा व नाल थानाधिकारी विकास बिश्नोई मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान के प्रयास शुरू किए।

 

 

थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने बताया कि मृतक साजनवासी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। उसके परिजनों से संपर्क किया गया है। परिजनों की शिनाख्त और पुष्टि के बाद ही विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।  पीठ पर चोट के निशान मिले हैं,  फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: