HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

बीकानेर: पूर्व सीएम अशोक गहलोत का जन्मदिन पर 3 मई को, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति करेगी अनेक कार्यक्रम

1 month ago
पूर्व सीएम अशोक गहलोत का जन्मदिन पर 3 मई को, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति करेगी अनेक कार्यक्रम

बीकानेर

हैलो बीकानेर। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की ओर से राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 75वें जन्मदिन पर 3 मई को कई कार्यक्रम किए जाएंगे।महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति बीकानेर के जिला संयोजक और यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय आचार्य और पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद ने बताया कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत के जन्मदिन के कार्यक्रमों की शुरुआत 3 मई को सुबह 9 बजे जैसलमेर रोड़ स्थित गंगा जुबिली गोशाला में गायों को लापसी खिलाने से होगी। 

इसके बाद मुक्ति धाम, पार्कों और बड़ी ईदगाह में पक्षियों के लिए 51 पालसिए लगाए जाएंगे। जन्मदिन कार्यक्रमों की श्रृंखला में दोपहर के समय मोहता चौक और बारह गुवाड़, प्रकाश चित्र के सामने कसाई बारी इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक राहगीरों के लिए शिकंजी की व्यवस्था की जाएगी।

गांधी जीवन दर्शन समिति बीकानेर के जिला संयोजक आचार्य और पूर्व महापौर मकसूद ने बताया कि इसी कड़ी में शाम के समय अपना घर आश्रम में रहने वाले 151 प्रभुजनों को भोजन करवाया जाएगा। आचार्य और मकसूद अहमद ने सभी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया है। 

भीषण गर्मी को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने अपने जिले में ही सेवा कार्य करने को कहा भीषण गर्मी को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने 75वें जन्मदिवस पर अपने साथियों को जयपुर आने से मना किया है।

अशोक गहलोत ने अपने साथियों का आह्वान किया है कि वे जयपुर आने की बजाय अपने अपने जिलों में रहकर सेवा कार्य करें। उन्होंने अपने साथियों से तीन मई को ब्लड डोनेशन शिविर, पशु पक्षियों को दाना पानी व गरीबों व अनाथों को भोजन व्यवस्था करने के लिए आग्रह किया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: