लगातार 25 वर्षों से निरंतर छंगाणी परिवार द्वारा महाप्रसाद का आयोजन होगा, पढ़ें न्यूज़




हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। श्री कोलायत तहसील के सियाणा गांव में श्री सियाणा भैरवा मेला दिंनाक 29.08.2025 भादवा माह सुदी षष्ठी को भरेगा हर साल की भाति इस बार भी लगातार 25 वर्षों से निरंतर श्री सियाणा भैरव मेले मे सेला महाराज छंगाणी परिवार द्वारा महाप्रसाद का आयोजन किया जायेगा। इस बार मेले को लेकर हुवी मिटिंग में कई अहम फैसले लिये गये। मिटिंग में कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

संस्था की अध्यक्ष महोदय राधिका देवी ने बताया हर साल की तरह इस बार भी श्री सियाणा भैरव मेले मे महाप्रसाद का आयोजन किया जायेगा और इस बार महाप्रसाद का स्थान बदलकर श्री कोडाणा भैरव मंदिर के आगे श्री शान्तिया महाराज की धर्मशाला के पास मे लगाया जायेगा और संघ की रवानगी दिंनाक 28.08.2025 को दोपहर 2 बजे होगी।
संघ द्वारा पैदल यात्रीयो के लिए रास्ते मे पानी व मेडिकल की भी व्यवस्था की जायेगी और 28.08.2025 को रात्रिकालीन मे भोजन की व्यवस्था भी की जायेगी। इस संस्था मे किसी भी प्रकार का किसी से भी सहयोग नही लिया जाता है। इस संस्था की शरूआत मुरलीधर छंगाणी (सेला महाराज) ने शरूआत की थी और आज उनका परिवार इस सस्था को चला रहा है। महाप्रसाद दिनांक 29.08.2025 को सुबह 7 बजे भैरव बाबा को प्रसाद लगाकर शरू कर दिया जायेगा ।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ