HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

एक बार फिर लटियाल क्लब (फलोदी) ने जीता पुष्करणा चैलेंज कप, पढ़ें न्यूज़

4 months ago
एक बार फिर लटियाल क्लब (फलोदी) ने जीता पुष्करणा चैलेंज कप, पढ़ें न्यूज़

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। कल रात जब तेज सर्दी के मौसम में लोग अपने घरों में रज़ाई में दुबक कर बैठे थे वही पुष्करणा समाज के युवा बीकानेर के स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में चल रही पुष्करणा चैलेंज कप के फ़ाइनल मुक़ाबले में अपनी प्रतिभा का जोहर दिखा रहे थे।

यह क्रिकेट प्रतियोगिता एक जनवरी को शुरू हुई जिसका फ़ाइनल मुक़ाबला कल दस जनवरी को दूधिया रोशनी में लटियाल क्लब (फलोदी) और पुष्करणा एकेडमी ( बीकानेर ) के बीच खेला गया। इस मुक़ाबले के लिए फलोदी सहित अन्य जिलों से भी काफी संख्या में दर्शक बीकानेर पहुंचे।

रात के समय कोहरा छाया हुआ था और मैदान में युवा इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए अपना पसीना बहा रहे थे। इन युवाओं का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए पुष्करणा समाज के कई गणमान्यजन उपस्थित हुवे। फ़ाइनल मुक़ाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पुष्करणा एकेडमी ने 19.5 ओवर ने 124 रन 10 विकेट गवाकर बनाए। जिसके जवाब ने लटियाल क्लब ने 19 ओवर में 125 रन 7 विकेट गवाकर बनाकर फ़ाइनल मुक़ाबला जीत लिया। आपको बता दें की पिछला पुष्करणा चैलेंज कप भी लटियाल क्लब ने ही जीता था।

इस प्रतियोगिता के फ़ाइनल मुक़ाबले में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मनीष पुरोहित को ट्रॉफी, ट्रैक सूट व 5100 रुपए दिया गया। इस प्रतियोगिता के मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार शुभम जोशी के नाम रहा। जोशी को ट्रॉफी,ट्रैक सूट के साथ 7100 रुपए दिए।

आयोजकों ने बताया की राहुल जोशी, नवीन आचार्य और सूर्या ने जोशीले गानों की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता के दौरान अथितियों के रूप में कन्हैया लाल कल्ला, सत्य प्रकाश आचार्य, राजेश चुरा, नवरत्न व्यास, किसन लाल ओझा, माणक व्यास, संजय आचार्य, पंडित राजेंद्र किराडू, पंडित अशोक ओझा, पंडित अशोक किराडू, पवन भादनी, महेंद्र व्यास व युवा मोर्चा शहर के जिलाध्यक्ष्क वेद व्यास उपस्थित रहे।

इस प्रतियोगिता की विजेता टीम विजेता लटियाल क्लब (फलोदी) को ट्रॉफी के साथ 21000 रुपए दिए गया वही उपविजेता टीम पुष्करणा एकेडमी (बीकानेर) को ट्रॉफी के साथ 11000 रुपए पुरस्कार के रूप में प्रदान किए गए। आयोजकों ने सभी सहयोगी व्यक्तियों का सम्मान किया और आभार प्रकट किया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: