HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म वध 2, इस तारीख को होगी रिलीज

7 months ago
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म वध 2, इस तारीख को होगी रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता संजय मिश्रा और अभिनेत्री नीना गुप्ता की फिल्म वध 2, 06 फरवरी को रिलीज होगी। लव रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स ने वध 2 की रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी है, जिसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 06 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। जसपाल सिंह संधू ने वध 2 को लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म वध की तरह ही उसकी सोच और कहानी को आगे बढ़ाती है। इसमें नए किरदारों के ज़रिए भावनाओं और हालात को एक नई कहानी में दिखाया गया है।


जसपाल सिंह संधू ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि वध 2, 06 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। हमने इस कहानी को बहुत दिल से बनाया है जिससे यह दर्शकों को बांधे और सोचने पर मजबूर करे। मैं लव और अंकुर का शुक्रगुज़ार हूं कि उन्होंने इस कहानी पर भरोसा किया। अब मुझे इंतज़ार है कि दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखें, तो मिलते हैं सिनेमाघरों में, कहानी यहीं से आगे बढ़ेगी!” निर्माता लव रंजन ने कहा, “वध की खूबसूरती इस बात में है कि यह आम लोगों के विश्वास और उनके सामने आने वाली मुश्किल हालात को बहुत सच्चाई से दिखाती है, जो उनके ज़मीर और हिम्मत की परीक्षा लेते हैं। वध 2 में जसपाल ने इस सोच को और भी गहराई से दिखाया है, एक ऐसी कहानी के ज़रिए जो दिलचस्प भी है और सोचने पर मजबूर करने वाली भी। हमें बहुत खुशी है कि दर्शक इसे 06 फरवरी से बड़े पर्दे पर देख पाएंगे।”

 


निर्माता अंकुर गर्ग ने कहा, “वध हमारे लिए एक ऐसी यात्रा थी जैसी हमने पहले कभी नहीं की थी। यह एक ऐसी कहानी थी जिसने हमें हमारे कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालकर एक गहरी, असली और अलग तरह की कहानी की दुनिया में ला खड़ा किया। दर्शकों का प्यार हमारे लिए बहुत कीमती था और इसने हमारे इस विश्वास को मजबूत किया कि अगर हम क्रिएटिव रिस्क लें, तो यादगार सिनेमा बनाया जा सकता है। वध 2 के साथ, हमने इस दुनिया को और आगे बढ़ाया है, इसमें नए लेयर, गहराई और इमोशन जोड़े हैं, और अपने क्रिएटिव लिमिट्स को फिर से चुनौती दी है। मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि दर्शक 06 फरवरी को सिनेमाघरों में वध 2 को देखें।”

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: