HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

जाने आज दिन की भारतीय एवं विश्व इतिहास महत्वपूर्ण घटनाएँ

5 months ago
जाने आज दिन की भारतीय एवं विश्व इतिहास महत्वपूर्ण घटनाएँ

नई दिल्ली।  भारतीय एवं विश्व इतिहास में आज के दिन की महत्वपूर्ण घटनाएं कुछ इस  प्रकार है।
1241- मंगोल के प्रमुख लेफ्टीनेंट बहादुर तैर हुलागु खान ने लाहौर पर क़ब्ज़ा किया।
1666 – गुरु गोविंद सिंह – सिक्खों के दसवें एवं अंतिम गुरु का जन्म।
1843 – रवीन्द्रनाथ टैगोर के पिता देवेंद्रनाथ टैगोर ब्रह्म समाज में शामिल हुए।
1851 – भारत में पहली मालगाड़ी चलाई गई। इसे रूड़की से चलाया गया।
1882 – थामस अल्वा एडिसन के बनाए गए बल्बों से पहली बार ‘क्रिसमस ट्री’ को सजाया गया और यह रोशनी से जगमगा उठा।
1910 – अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी किया गया।
1940 – एम नाथ राय ने रेडिकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना का ऐलान किया।
1958 – भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक तारकनाथ दास का निधन।
1966 – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जे.एन.यू.), नई दिल्ली की स्थापना ‘जेएनयू अधिनियम के अन्तर्गत भारतीय संसद द्वारा की गई थी।

1971 – तत्कालीन सोवियत संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।
1972 – निकारागुआ की राजधानी मानागुआ में आए 6.25 तीव्रता के भूकंप में 12 हजार से अधिक लोग मारे गए।
1972 – चिली के एक दुर्घटनाग्रस्त विमान से, 14 लोगों को दुर्घटना के दो महीने बाद देश की वायुसेना ने जीवित ढूंढ निकाला।
1975 – ‘दो आँखें बारह हाथ’, ‘झनक-झनक पायल बाजे’, ‘गूंज उठी शहनाई’, ‘संपूर्ण रामायण’, ‘गुड्डी’ और ‘आशीर्वाद’ जैसी फिल्मों में संगीत देने वाले वसंत देसाई का निधन।
1988 – स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में पैन एम का एक जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
1989 -रोमानिया में 24 वर्ष के बाद निकोलाए चाउसेस्क्यू के तानाशाह शासन का अंत और वह देश छोड़कर भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार।
1990 – क्रोएशिया ने संविधान को अंगीकार किया और अपने नागरिकों को व्यापक अधिकार प्रदान किए।
2001 – ब्रिटेन के इस्लामी कट्टरपंथी रिचर्ड रीड ने अपने जूतों में छिपाकर रखे विस्फोटक से एक विमान को उड़ाने का असफल प्रयास किया। विमान में करीब 200 व्यक्ति सवार थे। सहयात्रियों ने उसकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया। अमेरिका की एक अदालत ने बाद में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई।
2002 – दवाओं के दुरुपयोग के मसले पर दक्षेस देशों के स्वयंसेवी संगठनों की तीन दिवसीय बैठक काठमांडू में शुरू।
2005 – ईरान ने ज़हरीली गैस से हज़ारों ईरानियों को मारने के आरोप पर सद्दाम हुसैन पर मुकदमा चलाने की मांग की।
2006 – भारत और पाकिस्तान ने स्थानीय निकाय के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
2007 – फ़्रैंच गुआना के गौस अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किये गए यूरोप के एरियन रॉकेट ने अंतरिक्ष कक्षा में दो उपग्रह स्थापित किये।
2008- सशक्त बलों के वेतन में विसंगतियों के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी।
2010 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकों से जुड़े एक कानून पर दस्तख्त कर सेना में उनकी भर्ती का रास्ता साफ कर दिया।
2014 – महिला साहित्यकार एवं कोंकणी साहित्यिक जर्नल ‘जाग’ की संपादक माधवी सरदेसाई का निधन।
2018 – इंडोनेशिया में अनाक क्राकाटोआ – “क्रैकाटोआ का बच्चा” ज्वालामुखी फट गया, जिससे सुनामी आई और 400 लोगों की मौत हो गई।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: