HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

जाने आज दिन की भारतीय एवं विश्व इतिहास महत्वपूर्ण घटनाएँ

6 months ago
जाने आज दिन की भारतीय एवं विश्व इतिहास महत्वपूर्ण घटनाएँ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।
1780: पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह का गुजरांवाला में जन्म। यह स्थान अब पाकिस्तान में है।
1927: दुनिया की पहली सबसे लंबी अंडरवॉटर टनल की शुरुआत हुई। ये टनल अमेरिका के न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी के बीच थी। इसके नॉर्थ ट्यूब की लंबाई 8,558 फीट और साउथ ट्यूब की लंबाई 8,371 फीट थी। इसका नाम इसे डिजाइन करने वाले इंजीनियर क्लिफोर्ट होलैंड के नाम पर रखा गया था।

1969: लंदन के एक अस्पताल में एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया। क्वीन कार्लेट अस्पताल में शताब्दी में पहली बार एक साथ पांच बच्चों का जन्म।

 

1971: अमेरिका के अंतरिक्ष यान मैरियर-9 ने मंगल ग्रह का चक्कर लगाया। यह पहला मौका था, जब पृथ्वी से भेजे गए किसी यान ने किसी दूसरे ग्रह का चक्कर लगाया। करीब एक महीने बाद वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह की साफ़ तस्वीरें दिखाई दीं।
1979: एक साल तक बंद रहने के बाद ‘टाइम्स’ अखबार का प्रकाशन फिर से शुरू हुआ। दरअसल नई प्रौद्योगिकी की शुरुआत और अन्य मुद्दों पर प्रबंधन तथा यूनियनों के बीच विवाद के चलते अखबार का प्रकाशन रोक दिया गया था।
1985 : कोलंबिया में ज्वालामुखी फटने से 23,000 से ज्यादा लोगों की मौत।
1997: सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाए।

 

1998: तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की। चीन के भारी विरोध के बावजूद यह मुलाकात तय कार्यक्रम के अनुसार हुई।
2015 : आतंकवादियों ने पेरिस पर घातक हमला किया। 130 लोगों की मौत, 350 से ज्यादा घायल।
2019: भारतीय उच्चतम न्यायालय ने कहा कि प्रधान न्यायाधीश का कार्यालय सार्वजनिक प्राधिकरण है और यह सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आता है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #rajasthan news #hellobikaner #bikaner hindi news #all india news today #all of news #bikaner all news #bikaner all time news #bikaner leterst news #bikaner letest new #bikaner news today #district news #hellobikaner all of news #hellobikaner hindi news #India News #india news today #latest india news #news today rajsthan #rajasthan news today #rajasthna news today #today india news #today news hellobikener
Share: