HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

कार्यकारिणी की पहली बैठक: किराडू फिर संभालेंगे जिला उद्योग संघ के सचिव पद की जिम्मेदारी

पारस डागा बने कोषाध्यक्ष, श्यामसुन्दर सोनी को संयुक्त सचिव का दायित्व

2 months ago
किराडू फिर संभालेंगे जिला उद्योग संघ के सचिव पद की जिम्मेदारी

कार्यकारिणी की पहली बैठक

हैलो बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अध्यक्षता में नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपाध्यक्षों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में संगठन की नई कार्ययोजना पर चर्चा की गई तथा विभिन्न पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की गई।
 
अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने कहा कि यह जीत पूरी टीम की मेहनत और सकारात्मक कार्यशैली का परिणाम है। उद्योगपतियों ने विश्वास जताते हुए उन्हें पुनः संघ की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक सदस्य की औद्योगिक समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा बीकानेर के औद्योगिक, व्यापारिक और सामाजिक विकास को गति देना है।
 
बैठक में पचीसिया ने बताया कि पूर्व कार्यकाल में सचिव के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वीरेंद्र किराडू को पुनः सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पारस डागा को कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ उद्योगपति श्यामसुन्दर सोनी को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों को सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।
 
इसके अलावा नियमानुसार विजय कुमार चांडक, मनीष सिपानी, राजेश झंवर एवं मोहित करनानी को सहवरण सदस्य के रूप में कार्यकारिणी में शामिल किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि अन्य विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति भी शीघ्र की जाएगी।
 
इस अवसर पर उपाध्यक्ष नरेश मित्तल, अशोक सुराणा, विमल चोरड़िया, सुरेंद्र बांठिया, अशोक गहलोत, मनोज चांडक, शिवरतन पुरोहित, राजाराम सारड़ा, निर्मल पारख, किशनलाल बोथरा, दिलीप रंगा, विजय जैन, अरविंद चौधरी, पिंटू राठी, भंवरलाल चांडक सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #hello bikaner news #bikaner news #bikaner #बीकानेर न्यूज़ #bikaner toda
Share: