HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

‘धुरंधर’: के वर्ल्ड टीवी प्रीमियर के लिए देशभर में बड़ा टीवी कैंपेन चलाया

2 months ago
के वर्ल्ड टीवी प्रीमियर के लिए देशभर में बड़ा टीवी कैंपेन चलाया

‘धुरंधर’

(एजेंसी) स्टार गोल्ड ने ‘धुरंधर’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर की घोषणा के लिए पूरे नेटवर्क पर एक खास कैंपेन चलाया।  फिल्म धुरंधर की सीक्वल जहां ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं अब ‘धुरंधर’ टीवी पर भी दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए तैयार है।

 

 

 इस कैंपेन के तहत जियोस्टार नेटवर्क के करीब 20 बड़े चैनलों जैसे स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड 2, स्टार गोल्ड रोमांस, स्टार गोल्ड थ्रिल्स, स्टार गोल्ड सेलेक्ट, स्टार उत्सव मूवीज, कलर्स सिनेप्लेक्स, कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड, कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स, स्टार प्लस, कलर्स, एमटीवी, डिज्नी, निक, सोनिक और हंगामा पर एक साथ ‘ग्लिच’ दिखाया गया, जिससे लोगों में उत्सुकता बढ़ी। 27 मार्च को रात 9:12 बजे अचानक स्क्रीन पर फ्लिकर और डिस्टर्बेंस दिखा, जिससे दर्शकों का ध्यान तुरंत गया। इसके बाद एक साथ अनाउंसमेंट हुआ कि ‘धुरंधर’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 30 मई को शाम सात बजे स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड 2 और कलर्स सिनेप्लेक्स पर एक साथ दिखाया जाएगा।

 

 


जियोस्टार के प्रवक्ता ने कहा कि हम चाहते थे कि ‘धुरंधर’ का टीवी प्रीमियर भी फिल्म की तरह ही बड़ा और अलग लगे। इस खास ऑन-एयर एक्टिविटी से हमने दर्शकों का ध्यान तुरंत खींचा।
यह पूरा कैंपेन फिल्म के बड़े स्तर को ध्यान में रखकर बनाया गया था, जिससे एक साथ ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचा जा सके। ‘धुरंधर’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 30 मई को शाम सात बजे स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड 2 और कलर्स सिनेप्लेक्स पर एक साथ प्रसारित होगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: