पीडब्ल्यूडी: का सड़क कट मरम्मत के लिए विशेष अभियान आरम्भ
जिले में प्रमुख मार्गों पर सुधरी यातायात व्यवस्था
पीडब्ल्यूडी
हैलो बीकानेर न्यूज़, श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. मंजू के निर्देशानुसार जिले के शहरी क्षेत्रों में सड़क कट (रोड कट) की मरम्मत के लिए विशेष गहन अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा की गई सड़क कटिंग वाले स्थानों को पुनः उनकी मूल स्थिति में लाकर यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाना है। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता भीमसेन स्वामी ने बताया कि अभियान के तहत विभाग द्वारा विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सड़क कट की मरम्मत का कार्य किया गया। इसमें सूरतगढ़ शहर, श्रीगंगानगर शहर व अनूपगढ़ शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान के माध्यम से सड़क कटिंग वाले स्थानों को दुरुस्त कर आमजन को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। साथ ही यातायात को सुरक्षित एवं बाधा-रहित बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने बताया कि अभियान निरन्तर जारी रहेगा। इस दौरान कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए ताकि भविष्य में सड़क कटिंग के बाद मरम्मत कार्य समय पर सुनिश्चित किया जा सके।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ