HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: का इस्तीफा, प्रदेश में नई सरकार की कवायद शुरू

1 month ago
का इस्तीफा, प्रदेश में नई सरकार की कवायद शुरू

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और इसके साथ ही प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व में संभावित नई सरकार का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने आज बिहार के राज्यपाल सैयद अता हुसैन को अपना इस्तीफा सौंपा। कुमार के साथ आज दोपहर बाद संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लोकभवन गए थे। इससे पहले कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने अंतिम सार्वजनिक कार्यक्रम में संविधान के निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

 


इससे पहले कुमार ने मुख्य सचिवालय भवन में आज सुबह आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक को संबोधित करते हुए अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए सभी मंत्रियों और अधिकारियों को धन्यवाद दिया था। कुमार के इस्तीफे के बाद आज ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों की अलग-अलग विधायक दल की बैठक हो रही है, जिसमे सभी दलों के नेता का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) संयुक्त विधायक दल की बैठक में गठबंधन के नेता का चुनाव किया जायेगा। मुख्यमंत्री कुमार के पद छोड़ने के साथ ही बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने की संभावना है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: