HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

जिला प्रभारी मंत्री ने बजट घोषणाओं, पेयजल, गैस आपूर्ति इत्यादि को लेकर की समीक्षा बैठक

2 months ago
जिला प्रभारी मंत्री ने बजट घोषणाओं, पेयजल, गैस आपूर्ति इत्यादि को लेकर की समीक्षा बैठक

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,  बीकानेर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि राज्य सरकार बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर बेहद गंभीर है लिहाजा जिले को लेकर बजट वर्ष 2024-25, 2025-26 व 2026-27 में जो भी घोषणाएं हुई हैं उनको संबंधित विभाग जल्द से जल्द पूरा करवाने में तत्पर रहे। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गर्मियों में पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए श्री खींवसर ने कहा कि गर्मियों में आमजन को पेयजल को लेकर कोई परेशानी ना हो। इसको लेकर टेंडर इत्यादि के कार्य जल्द से जल्द कर लें।

श्री खींवसर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले की बजट घोषणाओं वर्ष 2024-25, 2025-26 व 2026-27 ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति, पंच गौरव, एक जिला-एक उत्पाद, संपर्क पोर्टल, राज्य स्तर पर लंबित मुद्दों, नमो नर्सरी, विद्यालय भवनों की स्थिति व मरम्मत कार्य, राइजिंग राजस्थान, एलपीजी की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। 

जिले की बजट घोषणाओं की समीक्षा
बजट घोषणाओं को लेकर जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि वर्ष 2024-25 की कुल 89 घोषणाओं में से 48 पूरी कर ली गई है। वर्ष 2025-26 की कुल 101 घोषणाओं में से 18 पूरी हो गई है। 54 प्रगति पर हैं। 16 कार्य स्वीकृत कर दिए गए हैं काम शुरू नहीं हुआ है। 

पश्चिमी राजस्थान के जिलों में 10 की जगह 50 किलोवाट तक के सोलर पंप लगाने पर मिले सब्सिडी
सीईओ जिला परिषद ने बताया कि कृषि विभाग खेतों में 10 किलोवाट तक के सोलर पंप लगाने पर सब्सिडी देता है जबकि पश्चिमी राजस्थान में पानी बहुत गहरा है लिहाजा इन जिलों में 50 किलोवाट तक के सोलर पंप लगाने की अनुमति मिले। प्रभारी मंत्री ने राज्य स्तर पर बात करने का आश्वासन दिया।  

मोठ को जीआई टैग दिलाने व प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की कवायद
पंच गौरव समीक्षा में कृषि विपणन अधिकारी ने बताया कि मोठ को जीआई टैग दिलाने की कवायद जारी है। साथ ही 6 करोड़ लागत की मोठ प्रोसेसिंग यूनिट लगाने को लेकर प्रभारी सचिव ने राज्य स्तर पर बात करने का आश्वासन दिया। एक जिला-एक उत्पाद की समीक्षा करते हुए प्रभारी सचिव श्री देबाशीष पृष्टि ने कहा कि मोठ की खेती ज्यादातर बारानी इलाकों में ही होती है लिहाजा ऑर्गेनिक भुजिया को भी प्रमोट किया जा सकता है।  

5 अप्रैल तक 500 असंतुष्ट परिवेदनाओं का किया जाएगा भौतिक सत्यापन
संपर्क पोर्टल की समीक्षा करते हुए एडीपीएस श्री मनोज मीणा ने बताया कि 5 अप्रैल तक 500 असंतुष्ट परिवेदनाओं का भौतिक सत्यापन करवाया जाएगा। संबंधित विभाग इसको लेकर फोटो, वीडियो भेजेंगे। इसकी विस्तृत रिपोर्ट जयपुर भेजी जाएगी। 

आगामी सोमवार से 20 फीसदी व्यावसायिक सिलेंडर की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिले में घरेलू गैस आपूर्ति सुचारू है। आगामी सोमवार से 20 फीसदी व्यावसायिक सिलेंडर की आपूर्ति भी शुरू कर दी जाएगी। 

दिसंबर तक पूरा हो जाएगा कोटगेट-सांखला फाटक का कार्य
पीडब्ल्यूडी अधिशाषी अभियंता श्री विमल गहलोत ने बताया कि कोटगेट-सांखला फाटक का कार्य इसी साल दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। आरएसआरडीसी अधिकारी ने बताया कि लालगढ़ रेलवे ओवरब्रिज का कार्य 90 फीसदी हो गया है। 

सरकारी जमीन पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप लगाकर ख़ुद करेगा संचालित
सीईओ जिला परिषद ने बताया कि इंडियन ऑयल जिला मुख्यालय पर 4 लाख रूपए मासिक किराए पर 
पंचायत समिति के पास 20 बाई 30 मीटर सरकारी जमीन पर पेट्रोल पंप खोलना चाहता है। जो वह ख़ुद ही संचालित करेगा। मौजूदा प्रावधानों में कुछ परिवर्तन हो जाए तो सरकार को आय होगी और लोगों को भी उच्च गुणवत्ता का पेट्रोल व डीजल मिलेगा। 

फोर्ट स्कूल की हेरिटेज बिल्डिंग को एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) से मिल सकते हैं 10 करोड़
प्रभारी सचिव ने बताया कि पुरातत्व विभाग अगर वैरीफाई कर दे तो फोर्ट स्कूल की हेरिटेज बिल्डिंग हेतु  एशियन डेवलपमेंट बैंक 10 करोड़ की राशि जारी कर सकता है। इसकी कवायद की जाएगी। बैठक में सीडीईओ श्री महेन्द्र शर्मा ने बताया कि जिले में कुल 680 विद्यालयों में जर्जर भवन चिन्हित किए गए थे जिनमें से 511 को डिस्मेंटल कर दिया गया है। 96 स्कूलों में मरम्मत का कार्य चल रहा है। 

पूगल में 2450 मेगावाट का सरकारी सोलर प्रोजेक्ट निर्माण कार्य प्रगति पर
राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री मानसिंह ने बताया कि पूगल में 2450 मेगावाट का सोलर पार्क तैयार हो रहा है। जिसमें 900 मेगावाट का बैटरी बैकअप भी शामिल है। दिसंबर 25 तक 4760 हेक्टेयर जमीन आवंटित हो चुकी है। सिविल वर्क शुरू हो चुका है। राजस्थान को बिजली में आत्मनिर्भर होने में बड़ी सहायता मिलेगी। 

बैठक में बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी, प्रभारी सचिव देबाशीष पृष्टी, कलेक्टर नम्रता वृष्णि, एसपी मृदुल कच्छावा, निगम कमिश्नर मयंक मनीष, बीडीए कमिश्नर अपर्णा गुप्ता, सीईओ जिला परिषद सोहन लाल, एडीएम प्रशासन सुरेश कुमार यादव समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: