HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

आप: जिला कार्यकारिणी घोषित समेजा को अहम जिम्मेदारी

सलवीर समेजा जिला महासचिव नियुक्त

Bikaner
2 months ago
जिला कार्यकारिणी घोषित समेजा को अहम जिम्मेदारी

आप

हैलो बीकानेर। आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश सह प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज,संगठन महासचिव विश्वेश्द्र,संभाग सचिव राजवीर माली,प्रदेश महासचिव कीर्ति पाठक के निर्देश पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ द्वारा घोषित की गई कार्यकारिणी में प्रोफेसर सलवीर समेजा को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त विनोद मोदी को जिला उपाध्यक्ष,अहमद खान को जिला सचिव,वाजिद कोहारी को जिला युवा अध्यक्ष तथा रणवीर को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों की भी नियुक्तियां की गई हैं।

पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। कार्यकारी अध्यक्ष राठौड ने बताया कि कार्यकारिणी घोषणा का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत करना है और आने वाले निकाय चुनावों में पार्टी को ओर अधिक मजबूती देना है। महासचिच प्रो. समेजा लंबे समय से सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं तथा उनके अनुभव का लाभ पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #aap party
Share: