जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इस सरकार को दो वर्ष हो चुके हैं लेकिन उनका काम नहीं करना समझ से परे है। श्री गहलोत ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में प्रदेश में एसआई भर्ती मामले में न्यायालय के आदेश के संदर्भ में यह बात कही।
उन्होंने कहा " अब ये हमें कितना दोष देंगे? दो साल तो हो चुके हैं। ये खुद कब काम करेंगे, यह समझ से परे है।" उन्होंने कहा कि वो अपना काम करें। न्यायपालिका, एसओजी और एसीबी अपना काम करे। जिन्हें सज़ा देनी है, उन्हें सज़ा दो; जिन्हें जेल भेजना है, जेल भेजो। कौन मना कर रहा है। आखिर कब तक ऐसा करते रहेंगे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ