बीकानेर: इस थाना क्षेत्र में पुलिस ने की सट्टे पर कार्यवाही, 37 मोबाइल सहित चार को पकड़ा, देखें वीडियो
नेटवर्क की पुलिस कर रही जांच
बीकानेर
हैलो बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना पुलिस ने सट्टे के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए चार जनों को पकड़ा है। जानकारी मिली है कि मुरलीधर व्यास कॉलोनी में किराये के मकान मेें यह कार्रवाई की गई है। जिसमें पुलिस ने 37 मोबाइल,तीन लेपटॉप,दो हिसाब की डायरी,वाईफाई सहित अन्य उपकरण जब्त किये है। संवाददाताओं को जानकारी देते हुए सीओ सीटी अनुज डाल ने बताया कि प्रशिक्षु आईपीएस थानाधिकारी रोहित चौधरी की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई में रजत भाटी,गगन नायक,मूलचंद छींपा,विशाल सोनी को पकड़ा है। इस कार्रवाई में बीट कास्टेबल ओमप्रकाश,एएसआई अजयकुमार,हैड कानि कौशल्या,प्रदीप कुमार व भवानी शामिल रहे। बीट कास्टेबल ओमप्रकाश की विशेष भूमिका रही। डाल ने बताया कि आरोपी एप के जरिये न केवल आईपीएल मैचों पर सट्टे लगाते थे,बल्कि केसिनो,तीन पत्ती,इन आउट माइलगेम,मटका,लूडो जैसों पर भी सट्टेबाजी किया करते। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर इनके संपर्क वालों को तलाश में जुटेगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ