HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ वार्ता का हुआ आयोजन, पढ़ें न्यूज़

4 months ago
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ वार्ता का हुआ आयोजन, पढ़ें न्यूज़

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीकानेर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वास्तुविद आर.के.सुतार और ईसीबी के रजिस्ट्रार प्रोफेसर अमित सोनी थे। मुख्य अतिथि साहित्यकार पत्रकार हरीश बी शर्मा और शिक्षाविद मधुसूदन व्यास थे। ये कार्यक्रम “स्वामी विवेकानंद का दर्शन और भारतीय ज्ञान विज्ञान का पुनरावलोकन” विषय पर रखा गया।

अमित सोनी नें कहा कि भारत का उत्कर्ष विवेकानंद के सार्वभौम मैत्री के सिद्धांतों से होगा, इसी में विश्व का कल्याण निहित है। आरके सुतार नें संकल्प से सृष्टि की शाश्वत अवधारणा पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि मानव संकल्प से कार्य और कार्य से संसार का कायाकल्प कर सकता है।

हरीश बी शर्मा नें कहा कि स्वामी विवेकानंद आज भी संसार के सर्वाधिक प्रासंगिक और सर्व स्वीकार्य महापुरुष हैं। उनके विचारों से समाज में आमूलचूल परिवर्तन संभव है। मधुसूदन व्यास नें कहा कि मानव जीवन आध्यात्मिक उन्नति के लिए मिला है। पंचकोश का विकास सिद्धान्त इसे सार्थक कर सकता है।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक सुभाष जोशी नें और संयोजन लाल चंद बिश्नोई और सह संयोजन डॉ. चंद्रभान लेखाला नें किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुशीला जयपाल नें धन्यवाद ज्ञापन किया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: