राजस्थान में भ्रष्टाचार बेलगाम: अंतरजातीय विवाह किया, सहायता मांगी तो बोले पहले हमारी करो 'सहायता', पढ़ें खबर
राजस्थान में भ्रष्टाचार बेलगाम
जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी चूरू इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुये विजय खैरीवाल सहायक प्रोग्रामर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग चूरू, कुलदीप आलडिया वरिष्ठ सहायक कार्यालय ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी चूरू के लिए प्राईवेट व्यक्ति बलबीर बीग्गा को आज परिवादी से ₹15000 रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया । जिस पर बलबीर बीग्गा को मौके पर रंगे हाथों पकडा जाकर रिश्वती राशि 15,000 रूपये उसकी पहनी पेंट की जेब से बरामद की गई।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक, गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी. बी. चौकी चूरू को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी को राज्य सरकार के द्वारा मिलने वाली 10 लाख रूपये की सहायता राशि दिलवाने की एवज में विजय खैरीवाल सहायक प्रोग्रामर, कुलदीप अलडिया वरिष्ठ सहायक एवं बलबीर बीग्गा प्राईवेट व्यक्ति के द्वारा परिवादी के अन्र्तजातिये विवाह करने पर राजस्थान सरकार के द्वारा डा० सवेता बेन अंतरजातिय विवाह प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत 10 लाख रूपये की सहायता राशि में से प्रथम किस्त 2.5 लाख रूपये स्वीकृत करवाकर दुसरी किस्त दिलवाने की एवज में परिवादी से तीनो आरोपिगण द्वारा 35,000 रूपये रिश्वत की मांग की गई एवं मांग के अनुसरण में 20 हजार रूपये प्राईवेट व्यक्ति के द्वारा दौराने सत्यापन दिनांक 15.04.2026 को प्राप्त किये गए।
जिस पर एसीबी बीकानेर के उप महानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चूरू के महावीर प्रसाद शर्मा अति० पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मय टीम के द्वारा मांग का सत्यापन करवाया जाकर आज ट्रेप का आयोजन कर प्राइवेट व्यक्ति बलबीर बीग्गा को 15 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते हुऐ रंगे हाथो गिरफ्तार कर रिश्वत राशि बरामद की गई। मौके पर कार्यवाही करते हुए विजय खैरीवाल सहायक प्रोग्रामर, कुलदीप अलडिया वरिष्ठ सहायक एवं बलबीर बीग्गा प्राईवेट व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ