HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

युवा दिवस पर बीकानेर के इस थाने में हुआ नवाचार, दिव्या बनी एक दिन की एसएचओ, देखें वीडियो

4 months ago
युवा दिवस पर बीकानेर के इस थाने में हुआ नवाचार, दिव्या बनी एक दिन की एसएचओ, देखें वीडियो

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। आज युवा दिवस पर बीकानेर के नया शहर थाना की एसएचओ कविता पूनीया ने नवाचार करते हुवे सरकारी स्कूल बारह गुवाड़ की बच्चियों को थाने का भ्रमण करवाया।

इस दौरान बच्चियों ने पुलिस थाने में होने वाले कार्य की जानकारी ली, बच्चियों ने पुलिस थाने के स्टाफ के बारे में भी जाना उनके पद नाम से भी अवगत हुवे। इस दौरान सरकारी स्कूल बारह गुवाड़ की एक बच्ची दिव्या पुरोहित पुत्री नवीन शेखर पुरोहित निवासी पुण्यानन्द आश्रम के पीछे मुरलीधर व्यास कॉलोनी बीकानेर को एक दिन के लिए नयाशहर थाने का एसएचओ बनाया और उससे दूसरी बच्चियों ने सवाल भी किए।

युवा दिवस पर इस तरह पुलिस द्वरा किए गए आयोजन की तारीफ हर तरफ हो रही है। आपको बता दें कविता पूनीया नया शहर क्षेत्र में लगातार आपराधियों पर कड़ी नज़र बनाए रखे है और समय समय पर नशे और जुवे के खिलाफ कार्यरवाही भी कर रही है। पुलिस थाने में इस तरह के आयोजन से क्षेत्र वासियों में पुलिस के विश्वास और अधिक बढ़ता है।

इस तरह के आयोजन से युवा बच्चियों को पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ेगा। इस क्षेत्र और जिले की अन्य बच्चियां में भी पुलिस को लेकर अच्छा संदेश जाएगा। इस आयोजन की हर तरफ तारीफ हो रही है। इस मौके पर एडिशनल एसपी चक्रवाती सिंह राठौड़ ने बालिकाओं को कानून के बारे में जानकारी दी।

इस आयोजन पर नया शहर थानाधिकारी कविता पूनीया ने हैलो बीकानेर को बताया की युवा पीढ़ी देश की संभावना है। मै एक महिला हूँ और मैं महिलाओं और बच्चियों के अंदर की भावना को समझती हूँ। सरकारी स्कूल की बच्चियाँ को थाने का भ्रमण करवाने की लंबे समय से प्लान था आज युवा दिवस था इससे अच्छा मौका और हो नहीं सकता इसलिए आज यह आयोजन रखा गया। बच्चियों मे आत्मविश्वास दिखाई दिया और उनके लिए यह नया अनुभव भी था।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: