HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

आधारभूत सुविधाओं का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : गोदारा

6 months ago
आधारभूत सुविधाओं का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : गोदारा

बीकानेर। राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा है कि राज्य सरकार राज्य में सरकारी विद्यालयों में सभी आधारभूत सुविधाओं के विकास को लेकर पूर्ण गंभीर है।

गोदारा ने शनिवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में रोहीडा (शेखसर) में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में दो टीन शेड और चारदीवारी कार्य के लोकार्पण करने के बाद समारोह में कहा कि इसी श्रृंखला में क्षेत्र के विद्यालयों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीन शेड और चारदीवारी विद्यार्थियों के लिए लाभदायक साबित होगी। उन्होंने यहां एक अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनाने की घोषणा की।

इस दौरान गोदारा ने जोरावाला में राजकीय संस्कृत प्राथमिक विद्यालय के भवन, टीन शेड और चार दिवारी का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों को पढ़ाने के अधिक से अधिक अवसर देने का आह्वान किया और कहा कि क्षेत्र के विद्यालयों में किसी प्रकार की सुविधा की कमी नहीं आने दी जाएगी।

गोदारा ने कहा कि लूणकरणसर को विकसित और शिक्षित क्षेत्र के रूप में विकसित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसे ध्यान में रखते हुए पूर्ण सुनियोजित तरीके से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिससे आने वाली पीढ़ी को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, पेयजल और विद्युत तंत्र सुदृढ़ हो रहा है। आने वाले समय में इसमें और अधिक गति लाई जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश चन्द मीना
Share: