HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

जहरीले पानी से बढ़ता खतरा: इन जिलों में कैंसर के मामलों पर सांसद इंदौरा की चिंता, पढ़ें न्यूज़

1 month ago
इन जिलों में कैंसर के मामलों पर सांसद इंदौरा की चिंता, पढ़ें न्यूज़

जहरीले पानी से बढ़ता खतरा

श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद कुलदीप इंदौरा ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब की हजारों फैक्ट्रियों से निकलने वाला केमिकलयुक्त दूषित पानी सतलुज नदी में प्रवाहित किया जा रहा है। यही प्रदूषित जल गंगनहर, इंदिरा गांधी नहर और भाखड़ा प्रणाली के माध्यम से श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों तक पहुंच रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कि इसी कारण यहां कैंसर रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

सांसद ने बताया कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को लोकसभा में भी प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान के राज्यपाल हरि भाऊ बागडे  और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने भी गत दिवस के एक कार्यक्रम के दौरान इस समस्या पर चिंता जताई और माना कि पंजाब से आ रहे प्रदूषित जल को रोकना बेहद आवश्यक है। राज्यपाल ने कहा कि 80000 कैंसर होगी राजस्थान में है। उन्होंने पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को भी पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी ताकि क्षेत्र में दूषित पानी पर रोक लगा सके लेकिन अभी तक पंजाब की ओर से कोई कदम नहीं उठाएंगे। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने भी इस बात का समर्थन किया की शुद्ध पेयजल आवश्यक है।

कुलदीप इंदौरा ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक पर्यावरणीय मुद्दा नहीं, बल्कि लोगों के जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर प्रश्न है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वे कई बार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख चुके हैं और संसद में भी आवाज उठा चुके हैं। उनका कहना है कि यदि जल्द ही इस जहरीले पानी पर रोक नहीं लगाई गई, तो क्षेत्र में फैल रही बीमारियों पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो जाएगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: