बीकानेर: नेशनल हाइवे पर स्थित होटल में चल रहा था अवैध काम, चार गिरफ्तार, पढ़ें न्यूज़
बीकानेर
हैलो बीकानेर न्यूज़। जल्दी पैसे कमाने के लालच में युवा गलत काम करते है जिससे उनका भविष्य खतरे में पड़ जाता है। बीकानेर पुलिस लगातार अपराध पर कार्रवाई कर रही है। ऐसा ही एक ताजा मामला श्रीडूंगरगढ़ से सामने आया है।
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने क्षेत्र के 4 युवकों को नकली नोट छापते हुए गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे पर स्थित होटल सांवरिया सेठ में युवकों ने कमरा ले रखा था एवं कमरे में प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट छापने का काम कर रहे थे।
इन युवकों से 500-500 के 156 नकली नोट जप्त किये गए है। साथ ही 2 प्रिंटर, 1 कटर, नोट में धागे के रूप में लगाई जाने वाली चमकीली टेप, छोटा कटर व रबडबैंड जब्त किए गए है।
युवकों की पहचान श्रीडूंगरगढ़ के आडसर बास निवासी एवं होटल सांवरिया सेठ के संचालक आशीष पुत्र किशनलाल ब्राह्मण, नारायण पुत्र कालूराम ब्राह्मण, हेमासर निवासी श्यामलाल पुत्र पुनाराम मेघवाल, पुंदलसर निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह राजपूत के रूप में हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर फर्द बनाई गई है एवं कोटगेट थाने में इनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। कार्यवाही करने वाली टीम में एसआई पवन शर्मा, कांस्टेबल पुनीत कुमार, अशोक , कैलाश, नरेंद्र आदि शामिल रहे।
वीडियो नीचे दिये गए लिंक क्लिक करके देखें ...
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ