HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के बच्चों का अवकाश, इन कक्षाओ का समय में परिवर्तन, पढ़ें न्यूज़

6 months ago
कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के बच्चों का अवकाश, इन कक्षाओ का समय में परिवर्तन, पढ़ें न्यूज़
हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,श्रीगंगानगर। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर जिले में अत्यधिक शीतलहर को देखते हुए जिले की स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों के संचालन का समय में परिवर्तन कर नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यालयों के लिये अवकाश घोषित किया गया है।
जिला कलक्टर डाॅ. मंजू ने बताया कि अत्यधिक सर्दी के प्रकोप को देखते हुए श्रीगंगानगर जिले के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में 14 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को अवकाश घोषित किया गया हैं। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिये विद्यालय समय प्रातः 10.30 बजे से सायं 3 बजे तक किया गया है।
शिक्षकों एवं संचालित अन्य परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा। निर्देशों की अवहेलना करने वाले राजकीय, गैर राजकीय विद्यालयों के विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: