HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

मंदिर को निशाना बनाते चोर: करीब एक किलो चांदी के 10 छत्र उड़ा कर ले गया, CCTV में कैद हुई वारदात

2 weeks ago
करीब एक किलो चांदी के 10 छत्र उड़ा कर ले गया, CCTV में कैद हुई वारदात

मंदिर को निशाना बनाते चोर

हैलो बीकानेर। जिले में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही। चोर लगातार मंदिरों का अपना निशाना बना रहे है। कुछ दिन पूर्व कोलायत तहसील के सियाणा गाँव में स्थित सियाणा भैरवनाथ मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई थी और आज श्रीडूंगरगढ़ में जसनाथी सिद्ध पीठ और महाराज रूस्तम जी की तपोस्थली रूस्तम धोरा मंदिर में शुक्रवार दिन में चोर घुस गए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुजारी शुक्रवार सुबह बस पकड़ कर गांव गए तो पीछे से करीब 10 बजे अज्ञात चोर मंदिर में घुसा और निज मंदिर का ताला तोड़कर करीब 1 किलो चांदी के 10 छत्र ले गया। मंदिर में हाल ही में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न किया गया व सभी छत्र एक साथ समेट एक ही थैली में रखें गए थे, जो चोर उठाकर ले गया।

चोर बाइक पर आया और सीधे मंदिर में घुसा। पुजारी जब लौटे तो वारदात की जानकारी मिली। उन्होंने मंदिर कमेटी सदस्यों और राजलदेसर पुलिस को सूचना दी। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो चोर की वारदात सामने आई। आप भी देखें और पहचान होने पर पुलिस को सूचित जरूर करें।

सिद्ध सम्प्रदाय की ये प्रमुख पीठ श्रीडूंगरगढ़ बॉर्डर पर गांव आलसर के निकट राजलदेसर क्षेत्र में स्थित है। बड़ी संख्या में अंचल से श्रद्धालु रूस्तम धोरा दर्शनार्थ जाते है। घटना के बाद श्रद्धालु पुलिस से मामले की जांच करने की मांग कर रहें है।

 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: