सड़क हादसा: नेशनल हाईवे पर बस और स्कूटी की टक्कर, युवती की दर्दनाक मौत
हाईवे पर लगा जाम
सड़क हादसा
हैलो बीकानेर। बीकानेर के रायसर से बड़ी खबर सामने आ रही है। हाइवे पर बस और स्कूटी की तेज टक्कर हुई जिसमें स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा रायसर के पास हुआ है।
बस और स्कूटी के टक्कर इतनी भयानक हुई थी की युवती का शव बस के नीची आने की वजह से बुरी तरह से कुचल गया। नापासर थाना मौके पर पहुँच गई। शव को बीकानेर के पीबीएम मोर्चरी भेजा गया। हादसे की सूचना युवती के परिजनों को दे गई।
इस हादसे से हाइवे पर जाम लग गया। युवती की पहचान बीकानेर निवासी कुसुम के रूप में हुई है। हादसे में टक्कर से स्कूटी चकनाचूर हो गई। एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी की एंबुलेंस ने शव को पीबीएम मोर्चरी पहुंचाया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ