HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

ह्वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोलीबारी के बाद ट्रंप सुरक्षित, हमलावर हिरासत में

1 month ago
ह्वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोलीबारी के बाद ट्रंप सुरक्षित, हमलावर हिरासत में

(एजेंसी) 'ह्वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन' (डब्लूएचसीए) की ओर से आयोजित रात्रिभोज में हुई सुरक्षा चूक और गोलीबारी की घटना में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित और सकुशल हैं। गोलीबारी की यह घटना शनिवार रात लगभग 08:30 से 08:35 (भारतीय समयानुसार रविवार करीब 06:05 से 06:10 बजे) के बीच की है। गोलीबारी के तुरंत बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने संदिग्ध हमलावर को तत्परता से दबोच लिया और उसे हिरासत में ले लिया। बीबीसी न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, वॉशिंगटन डीसी के एक होटल में चल रहे इस कार्यक्रम के दौरान अचानक गोलियां चलीं, जिससे वहां मौजूद मेहमानों में हड़कंप मच गया।

 

Image


इस घटना के समय राष्ट्रपति ट्रंप के साथ प्रथम महिला मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वांस भी कार्यक्रम में मौजूद थे। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हरकत में आते हुए राष्ट्रपति और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बीबीसी ने बताया कि हालांकि गोलीबारी के कारण स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गयी थी, लेकिन किसी भी खास मेहमान के घायल होने की खबर नहीं है। हमले के पीछे के मकसद की अभी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और फॉरेंसिक टीमें घटनास्थल से सबूत जुटाने में लगी हैं।

 


ह्वाइट हाउस ने पुष्टि की है कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। कानून प्रवर्तन सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध हमलावर की पहचान कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है। वह 31 वर्ष का है और कैलिफोर्निया के टोरेंस का रहने वाला है। उसके पास से एक शॉटगन, एक हैंडगन और कई चाकू बरामद हुआ है। शुरुआती जांच के अनुसार, हमलावर उसी होटल में ठहरा हुआ था, जहां कार्यक्रम आयोजित था। इसी वजह से वह सुरक्षा के बाहरी घेरे को पार करने में सफल रहा। राष्ट्रपति ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस की बहादुरी की प्रशंसा की है और कहा है कि सुरक्षाबलों ने बहुत ही 'तेजी और निडरता' से काम किया।

 

 


शनिवार रात घटित हुई घटना के बाद श्री ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ की। उन्होंने लिखा उन्होंने (सुरक्षा कर्मियों) तेजी से और बहादुरी से काम किया। श्री ट्रंप ने फिर से कार्यक्रम में शामिल होने का इरादा जाहिर किया, लेकिन कहा कि वह सुरक्षा अधिकारियों के निर्देशों का पालन करेंगे। श्री ट्रम्प ने लिखा, "हमलावर को पकड़ लिया गया है और मैंने सुझाव दिया है कि हम शो जारी रहने दें, लेकिन मैं पूरी तरह से कानून प्रवर्तन एजेंसियों के निर्देशों का पालन करूंगा। वे जल्द ही कोई फैसला लेंगे। उनका फैसला चाहे जो भी हो, यह शाम वैसी नहीं होगी जैसी योजना बनायी गयी थी। हमें बस इसे सीधे, फिर से करना होगा।"

 


सोशल मीडिया में जारी वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सीक्रेट सर्विस एजेंट ने राष्ट्रपति ट्रंप को घेर लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति और वहां मौजूद लोग अपनी मेज के पीछे छिपते हुए दिखे, जबकि लोग चिल्ला रहे थे- नीचे झुक जाओ और नीचे ही रहो। इसके बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स श्री ट्रंप को तेजी से मंच से दूर ले गये, जिसके बाद भारी हथियारों से लैस एजेंट्स ने स्टेज को घेर लिया। उल्लेखनीय है कि ह्वाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर एक 'ब्लैक-टाई' कार्यक्रम है, जिसकी मेज़बानी उन पत्रकारों का संघ करता है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति को कवर करते हैं। यह कार्यक्रम हर साल वॉशिंगटन हिल्टन के विशाल बॉलरूम में आयोजित किया जाता है।

 

 


ह्वाइट हाउस के अनुसार, जल्द ही संदिग्ध के संबंध में और अधिक विवरण जारी किये जायेंगे।
वहीं बीबीसी के अमेरिकी सहयोगी सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कथित बंदूकधारी ने अधिकारियों को बताया है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़े अधिकारियों को निशाना बना रहा था। दो अज्ञात स्रोतों के हवाले से सीबीएस ने यह भी कहा कि इस घटना के दौरान कम से कम पांच से आठ राउंड गोलियां चली थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दुनिया भर के नेताओं ने इस घटना की निंदा की है और जोर दिया है कि लोकतांत्रिक समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: