HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

होटल में ठहरे युवक की संदिग्ध हालत में मौत

1 month ago
होटल में ठहरे युवक की संदिग्ध हालत में मौत

श्रीगंगानगर। जिले के सूरतगढ़ शहर के एक होटल में ठहरे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बीरमाना गांव का निवासी पवनकुमार कुम्हार (32) सोमवार शाम को इंदिरा सर्किल के समीप राजहंस होटल में आया था। मंगलवार को दोपहर में जब होटल के कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर होटल संचालक ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में वहां पुलिस को बुला लिया गया। दरवाजा तोड़ा गया तो पवन अंदर बेहोश पड़ा था। उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाएगा, जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी।

 


पुलिस ने बताया कि उसने घर वालों को बताया कि वह किसी को टाइल्स और फिटिंग का सामान दिलवाने के लिए सूरतगढ़ जा रहा है। इसके बाद वह होटल में आकर ठहर गया। कमरे में जाते समय वह सिर्फ पानी की एक बोतल लेकर गया था। होटल स्टाफ के पूछने पर पवन ने कहा कि वह बाद में खाना कमरे में मंगवा लेगा लेकिन एक बार कमरे में जाने के बाद वह बाहर नहीं आया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के कारण का पता चलने की संभावना है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: