HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

सीमा क्षेत्र: हेरोइन तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़

खाजूवाला में पाकिस्तान सीमा से लगते क्षेत्र में पंजाब और पाकिस्तान के बड़े मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है।

2 months ago
हेरोइन तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़

सीमा क्षेत्र

हैलो बीकानेर न्यूज़, www.hellobikaner.com,  (एंजेन्सी) ।  राजस्थान में बीकानेर जिले के सीमावर्ती खाजूवाला में पाकिस्तान सीमा से लगते क्षेत्र में पंजाब और पाकिस्तान के बड़े मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। बीकानेर जिला पुलिस के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि पंजाब के फिरोजपुर जिले में मल्लांवाला कस्बे के निवासी सतनामसिंह जड़सिख (24) और रिश्ते में लगते उसके भाई दलजीतसिंह जटसिख (19) को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ शुक्रवार देर रात मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 


सूत्रों ने बताया कि ये युवक फरवरी में दो बार खाजूवाला क्षेत्र में पाकिस्तान सीमा पर जाकर पाकिस्तान के तस्करों द्वारा ड्रोन से भेजी गयी चार किलो 500 ग्राम हेरोइन पंजाब के बड़े तस्करों तक पहुंचा चुके थे। तीसरी बार माल लेने आने पर ग्रामीणों की सतर्कता और सूझबूझ के चलते वे पकड़े गए। अब इनसे पूछताछ में पंजाब और पाकिस्तान के तस्करों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के बारे में खुलासे हो रहे हैं।

 


पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये दोनों युवक करीब 10 दिन पहले खाजूवाला के सीमा क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में जाते हुए ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसके बाद बीएसएफ के अधिकारियों ने इनसे कड़ी पूछताछ की। इसके बाद दोनों को 12 मार्च को खाजूवाला पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहां से इनको बीकानेर में खुफिया एजेंसियों के संयुक्त पूछताछ केंद्र (जेआईसी) में एक हफ्ते तक कड़ी और लंबी पूछताछ चली, जिसमें इन दोनों युवकों ने पंजाब और पाकिस्तान के बड़े तस्करों के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया।

 


उन्होंने बताया कि सतनामसिंह के माता-पिता कनाडा में रहते हैं। वह भी कनाडा जाना चाहता था, लेकिन पंजाब में ही किन्हीं लोगों के साथ झगड़ा हो जाने के कारण वह कनाडा नहीं जा पाए। इसके बाद वह कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में आ गया जो पंजाब में मादक पदार्थों की बड़े पैमाने पर तस्करी और बिक्री करते हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: