HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

युवती ने नहर में कूदकर की आत्महत्या, पढ़ें न्यूज़

6 months ago
युवती ने नहर में कूदकर की आत्महत्या, पढ़ें न्यूज़

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर ब्लैकमेलिंग और धमकियों से तंग आकर नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों वीरेंद्र ओड और राकेश कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। युवती का शव कल शाम को नहर से बरामद हुआ।

 


थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद कड़वासरा ने मंगलवार को बताया कि लुढ़ाना गांव में मृतका के पिता पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई है कि वीरेंद्र और राकेश ने उसकी बेटी को न केवल डराया-धमकाया, बल्कि रिश्तेदारी और समाज में बदनामी का डर दिखाकर ब्लैकमेल किया। इतना ही नहीं इन दोनों ने संतोष से पैसे भी ऐंठे, जिससे वह मानसिक रूप से इतनी परेशान हो गई कि उसने जीवनलीला समाप्त करने का फैसला कर लिया। उसने बताया कि 25 नवम्बर को उसकी बेटी बिना किसी को बताए घर से चली गई। कुछ देर बाद उसकी बहन सरोज ने फोन किया तो संतोष ने बताया कि वह राकेश और वीरेंद्र की ब्लैकमेलिंग से तंग आ चुकी है और नहर में कूदने जा रही है। बाद में एक चरवाहे ने उसके नहर में कूदने के बाद में बताया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: