विद्यालय को दी 10 कुर्सियाँ, पौधारोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश, पढ़ें न्यूज़




हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवबाड़ी के विद्यार्थियों ने इस दीपावली पर एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए समाज को प्रदूषण रहित व पर्यावरण अनुकूल पर्व मनाने का संदेश दिया। विद्यालय के युथ एवं इको क्लब प्रभारी श्री अमरदीप गोदारा की प्रेरणा से सत्र 2024-25 के कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने पटाखों पर खर्च होने वाले पैसों को एकत्र कर 10,000 की राशि से 10 प्लास्टिक चेयर विद्यालय को भेंट कीं।

विद्यालय परिसर में आयोजित एक सादे एवं प्रेरणादायक समारोह में इन कुर्सियों को विद्यालय प्रशासन को सौंपा गया। इस अवसर पर युथ एवं इको क्लब प्रभारी अमरदीप गोदारा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अनिल सुथार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी मनीष श्रीवास्तव, तथा कनिष्ठ सहायक श्री राजेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की ओर से पूर्व छात्र दीपक, आकाश, सोनू, सुनील रेगर, ललिता धौलपुरिया एवं भावना प्रजापत ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान अमरदीप गोदारा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में बेलपत्र का पौधारोपण भी किया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश प्रसारित हुआ।
गोदारा ने विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि, “दीपावली का वास्तविक अर्थ प्रकाश फैलाना है और इन विद्यार्थियों ने अपनी सोच से समाज में पर्यावरण जागरूकता का उजाला फैलाया है।” विद्यालय परिवार ने पूर्व विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत इस ‘हरित दीपावली’ की प्रेरणादायक पहल की मुक्तकंठ से सराहना की और इसे अनुकरणीय उदाहरण बताया।

Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ
Tags:
#rajasthan news
#hellobikaner
#bikaner hindi news
#all india news today
#all of news
#bikaner all news
#bikaner all time news
#bikaner leterst news
#bikaner letest new
#bikaner news today
#district news
#hellobikaner all of news
#hellobikaner hindi news
#India News
#india news today
#latest india news
#news today rajsthan
#rajasthan news today
#rajasthna news today
#today india news
#today news hellobikener