HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

Garba In Bikaner: इस नवरात्रा रेलवे स्टेडियम में 30 सितम्बर को होगी गरबा की धूम

8 months ago
Garba In Bikaner: इस नवरात्रा रेलवे स्टेडियम में 30 सितम्बर को होगी गरबा की धूम

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,            बीकानेर। नवरात्रा में गरबा की धूम के बीच शहर के रेलवे स्टेडियम में 30 सितम्बर को हालो रे हालो सीजन-3 का आयोजन होगा। बीकानेर इवेन्ट प्लानर की ओर से आयोजित परम्परागत गरबा नाईट में राजस्थानी संस्कृति के साथ हरियाणवीं कलाकार गुलजार चानीवाला अपना जलवा बिखेरेंगे। पत्रकारों को आयोजन की जानकारी देते हुए पवन स्वामी ने बताया कि हमारी संस्कृति हमारी पहचान की थीम पर पिछले दो सीजन की सफलता को देखते हुए इस बार भी यह आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें परिवार के सदस्यों के साथ,युगल राजस्थानी गीतों के साथ हरियाणवी सिंगर के साथ डांडिया करते नजर आएंगे। शाम 6 से 10 तक खनकने वाले डांडियों में आने वाले लोगों के लिये सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये है। इस मौके पर कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन दीपक पारीक,पुखराज प्रजापत,भंवर सिंह,पवन स्वामी,आरव खत्री,प्रदीप जाट,किशन आचार्य,जिया व साक्षी द्वारा किया गया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: