HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

बीकानेर में आयोजित होगा नि:शुल्क न्यूरोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर, पढ़ें न्यूज़

9 months ago
बीकानेर में आयोजित होगा नि:शुल्क न्यूरोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर, पढ़ें न्यूज़

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। गुरुजी डॉ. लाजपत राय मेहरा के जन्मदिवस के अवसर पर न्यूरोथेरेपी स्वास्थ्य केन्द्र की ओर से एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी (ट्रस्ट) के सहयोग से दिनांक 23 अगस्त 2025, शनिवार को आयोजित होगा।

शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक एन.एन. हॉस्पिटल, मुख्य मार्ग, नत्थूसर बास, बीकानेर में किया जाएगा।

इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में बिना दवा के सफल उपचार उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें घुटना दर्द, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, माइग्रेन, शुगर, सर्वाइकल दर्द, विटामिन की कमी, पैरालाइसिस, बवासीर, पेट की बीमारियाँ, साइटिका दर्द, महिलाओं से सम्बंधित रोग, हड्डियों की गड़बड़ियाँ सहित अनेक रोगों का इलाज न्यूरोथेरेपी पद्धति से किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि विशेष रूप से मंद बुद्धि बच्चे (C.P. Child), लकवा, पैरालाइसिस और हकलाने जैसी स्थितियों में न्यूरोथेरेपी किसी वरदान से कम नहीं है।

शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की गई है।

शिविर संयोजक:

नकुलसिंह राठौड़ (न्यूरोथेरेपिस्ट) – 9610968017

भानु प्रताप सिंह (कोऑर्डिनेटर) – 9588963349

चंचल सेन (न्यूरोथेरेपिस्ट)

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #स्वास्थ्य
Share: