HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

रामदेवरा के लिए चौथ सुपरफास्ट संघ बीकानेर से हुआ रवाना, दशमी को पहुचेगा रामदेवरा

9 months ago
रामदेवरा के लिए चौथ सुपरफास्ट संघ बीकानेर से हुआ रवाना, दशमी को पहुचेगा रामदेवरा

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। आज बीकानेर से रामदेवरा पैदल यात्रा हेतु चौथ सुपरफास्ट संघ को विधिवत रवाना किया गया। संघ को रवाना करने का शुभारंभ होलसेल भंडार के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र व्यास, ने भगवा ध्वज दिखाकर किया। इस अवसर पर भाजपा नेता विजय उपाध्याय एवं हिन्दू जागरण मंच के श्रवण पंचारिया ने संघ के सभी यात्रियों का माला पहनकर कर स्वागत किया।

संघ प्रमुख अनिल कुमार पुरोहित, ने जानकारी देते हुए बताया कि वे चौथ संघ की परंपरा को जीवित रखते हुए यात्रा संचालन का कार्य निरंतर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष संघ में लगभग 80 यात्री सदस्य, 10 सेवादार तथा 3 गाड़ियाँ शामिल हैं।

इस यात्रा में संघ प्रमुख अनिल कुमार पुरोहित, शिवराज व्यास, शशि व्यास, मुन्ना व्यास, महेंद्र सेवग, भंवर स्वामी भाया सेवग, नितेश पुरोहित, सहित अनेक साथी पैदल यात्री शामिल हुए हैं।

संघ आज बीकानेर से रवाना होकर कल श्री कोलायत पहुंचेगा और भादवा दशमी को बाबा रामदेव बाबा के दरबार में हाज़िरी देकर अपनी यात्रा का समापन करेगा।

यात्रा के दौरान संघ द्वारा सभी पैदल यात्रियों के लिए भोजन, नाश्ता, चाय एवं शुद्ध जल की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: