HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

ट्रक की टक्कर से टैक्सी में सवार चार लोगों की मौत, 11 घायल

7 months ago
ट्रक की टक्कर से टैक्सी में सवार चार लोगों की मौत, 11 घायल

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, फलौदी राजस्थान में फलौदी जिले में शुक्रवार देर रात फलोदी-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर ट्रक की टक्कर से एक टैक्सी में सवार चार लोगों की मौत हो गयी जबकि 11 अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि कपास तोड़ने वाले श्रमिक लोडिंग टैक्सी से देर रात बीकानेर मार्ग से जा रहे थे। इसमें महिलाओं बच्चों सहित कुल 15 लोग सवार थे। भादू भाई होटल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने टैक्सी को टक्कर मार दी। इससे टैक्सी में सवार चार लोगों की मौत हो गयी और 11 घायल हो गये। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि वहां होटल में मौजूद लोगों और पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सात को जोधपुर भेज दिया गया जबकि चार को छुट्टी दे दी गयी। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि हादसे के शिकार मध्यप्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं, जो हर वर्ष कपास के सीजन में फलोदी क्षेत्र में मजदूरी करने आते हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #hello bikaner news #news #hindi news #accident news
Share: