HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

बीकानेर में चार दिवसीय महेश ट्रेड फेयर का आयोजन 25 दिसंबर से, पढ़ें न्यूज़

5 months ago
बीकानेर में चार दिवसीय महेश ट्रेड फेयर का आयोजन 25 दिसंबर से, पढ़ें न्यूज़

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। बाबुलाल लाहोटी, सुरेश पेड़ीवाल ने बताया कि माहेश्वरी सभा शहर, बीकानेर और बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक समरसता, स्वावलंबन एवं सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने के लिए दिनांक 25 से 28 दिसंबर तक चार दिवसीय विशाल व्यापार मेले का आयोजन ग्रामीण हाट, जय नारायण व्यास कॉलोनी बीकानेर में किया जा रहा है।

रामकुमार मूंधड़ा ने बताया कि मेले में समाज के बंधुओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, स्वदेशी उत्पादों एवं घरेलू उद्योगों की प्रदर्शनी के साथ विक्रय स्टॉल्स लगाई जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के कौशल और उद्यमिता को मंच प्रदान करना है।

अध्यक्ष अनिल सोनी और जिलाध्यक्ष ललित झंवर ने बताया की महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए समाज की महिलाओं को स्टॉल्स विशेष रूप से रियायती दरों पर उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे वे अपने उत्पादों एवं कार्य को स्थापित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सके। संयोजक आज्ञाराम पेड़ीवाल, महेश दम्मानी व नरेंद्र राठी ने बताया की मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारिवारिक गतिविधियाँ एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़े आयोजन भी किए जाएंगे।

महासभा कार्यसमिति सदस्य बाबूलाल मोहता ने बताया की यह आयोजन युवाओं तथा महिलाओं को प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान करेगा। समाज बंधु रघुवीर झंवर, पवन राठी, जितेन्द्र डागा तथा गौरव मूंदड़ा ने बताया की यह महेश ट्रेड फेयर इंश्योरेंस युक्त है, साथ ही सुरक्षा को देखते हुए सी.सी.टी.वी. कैमरे, इमरजेंसी व्यवस्था हेतु फायर ब्रिगेड, मेडिकल जैसी व्यवस्थाओं का भी प्रबंध किया गया है। माहेश्वरी समाज आम जन से इस चार दिवसीय मेले में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध करता है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #महेश ट्रेड फेयर
Share: