16.74 लाख रूपए का सहयोग स्वीकृत: पांच साहित्यकारों को आर्थिक सहयोग, बीकानेर के ये दो साहित्यकार शामिल
16.74 लाख रूपए का सहयोग स्वीकृत
हैलो बीकानेर न्यूज़, जयपुर। राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर से विभिन्न सहायता योजनाओं के तहत 16.24 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत की गई है।
अकादमी सचिव डाॅ बंसत सिंह सोलंकी ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-2026 में अकादमी द्वारा पांडुलिपि प्रकाशन सहयोग योजना के तहत 112 पाण्डुलिपियों को स्वीकृत किया गया है। इसमें काव्य विधा में 84, कथा एवं उपन्यास विधा में 21, निंबंध एवं आलोचना में 2, नाटक-एंकाकी-विविध में पांच कृतियां शामिल हैं।
सोलंकी ने बताया कि राजस्थान साहित्यकार आर्थिक सहयोग वर्ष 2025-2026 में पांच साहित्यकारों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इसमें राजाराम भादू, जयपुर, ब्रह्मानन्द बाबा, बोरी चित्तौड़गढ़, पूर्णिमा मित्रा, बीकानेर, रामस्वरूप किसान, नोहर एवं गोविन्द जोशी, बीकानेर शामिल हैं वहीं साहित्यिक पत्र-पत्रिका सहयोग योजना में नौ पत्रिकाओं को सहयोग योजना में 1.25 लाख रुपए स्वीकृत किए गए है। इसके अलावा 21 पुस्तकों पर आर्थिक सहायता भी स्वीकृत की गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ