HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

ग्राम पंचायत बिरकाली तथा गाजुवास के पूर्व सरपंच के जांच प्रकरणों की पत्रावली दाखिल दफ्तर, पढ़ें न्यूज़

9 months ago
ग्राम पंचायत बिरकाली तथा गाजुवास के पूर्व सरपंच के जांच प्रकरणों की पत्रावली दाखिल दफ्तर, पढ़ें न्यूज़

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                   बीकानेर। ग्राम पंचायत गाजुवास, तारानगर (चूरू) की पूर्व सरपंच सुमन तथा ग्राम पंचायत बिरकाली, नोहर (हनुमानगढ़) के पूर्व सरपंच नानूसिंह के विरुद्ध प्रकरणों की जांच, रिपोर्ट के बाद समाप्त कर पत्रावली को दाखिल दफ्तर कर दिया गया है।

संभागीय आयुक्त विश्राम मीना ने बताया कि दोनों प्रकरणों की जांच जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा की गई। जांच अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट में बताया कि नाथूसिंह की मृत्यु होने से जांच किया जाना संभव नहीं है। इसी क्रम में पूर्व सरपंच सुमन के प्रकरण में जांच अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट में शिकायतकर्ता व पूर्व सरपंच के बयानों तथा सामग्री के लैबोरेट्री जांच के अनुसार शिकायत को निराधार मानते हुए प्रकरण को निरस्त करने का निवेदन किया।

संभागीय आयुक्त ने बताया कि प्राप्त जांच रिपोर्ट के अवलोकन एवं परीक्षण के उपरांत पूर्व सरपंच नानूसिंह व सुमन के विरुद्ध विचाराधीन प्रकरण को समाप्त किया जाकर पत्रावली दाखिल दफ्तर करने के निर्देश दिए गए हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #rajasthan news #hellobikaner #bikaner hindi news #all india news today #all of news #bikaner all news #bikaner all time news #bikaner leterst news #bikaner letest new #bikaner news today #district news #hellobikaner all of news #hellobikaner hindi news #India News #india news today #latest india news #news today rajsthan #rajasthan news today #rajasthna news today #today india news #today news hellobikener
Share: